🔳दुर्गापुरी मंदिर में श्रीमद् देवी भागवत कथा से माहौल भक्तिमय
🔳कथा श्रवण को मंदिर पहुंच रहे सैकड़ों श्रद्धालु
🔳भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर किया मजबूर
🔳मां भगवती के जयकारों से गुंजायमान हुई कोसी घाटी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
श्रीमद् देवी भागवत कथा से कोसी घाटी का माहौल भक्तिमय बना हुआ है। दुर्गापुरी धाम बेतालघाट में कथा सुनने आसपास के गांवों से रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी है। भजन मंडली शानदार प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दे रही है।
दुर्गापुरी मंदिर में रोजाना की तरह शनिवार को भी धर्माचार्यों ने यजमान पान सिंह जलाल, चंपा जलाल, भगत रावत, बीना रावत आदि से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई। कथा व्यास आचार्य खजान चंद्र पंत ने कथा पाठ किया। कहा की संसार के कण कण में ईश्वर विराजमान हैं। भगवान की मर्जी के बगैर पत्ता तक नहीं हिल सकता। कथा व्यास ने श्रद्धालुओं से सच्चे मन से भगवान की अराधना करने का आह्वान किया। कथा सुनने को आसपास के अमेल, सेठी, चापड़, हल्सों, कौरड़, तिवाड़ी गांव, आमबाड़ी़, रतौडा, नैनीचैक, रोपा, घोड़ियां हल्सों समेत तमाम गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु पहुंचे। भजन मंडली ने श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। शाम को प्रसाद वितरण भी किया गया। आयोजन समिति के प्रताप सिंह बोहरा, पुष्कर जलाल, तारा भंडारी, लीलाधर पंत, जगत पांडे, संजय, हेम आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।




