🔳जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हुए पर्यटक व यात्री
🔳हवा के तेज झोंकों से भी शुरु हो जा रहे पत्थर गिरने
🔳अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे व खैरना रानीखेत स्टेट हाइवे पर आवाजाही हुई खतरनाक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
जंगलों में आग लगने से मोटर मार्गों पर आवाजाही खतरनाक हो चुकी है। बावजूद कोई सुध नहीं ली जा रही।खैरना – रानीखेत स्टेट हाइवे पर यात्री व वाहन चालक जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। पहाड़ी से लगातार पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का जोखिम दोगुना बढ़ गया है।
स्टेट हाइवे पर भुजान के समीप अतिसंवेदनशील कनवाडी़ की पहाड़ी व पातली क्षेत्र में हाइवे से सटी आग की चपेट में आने बड़े खतरे की ओर इशारा कर रही है। पहाड़ी में आग से लगातार पत्थर गिर रहे हैं। आवाजाही करने वाले पर्यटक व यात्रियों को जान हथेली पर रख आवाजाही को मजबूर होना पड़ रहा है। आग की तपिश से पहाड़ी के जर्जर हालत में पहुंचने से हवा के तेज झोंकों में भी पत्थर स्टेट हाइवे पर गिरने शुरु हो जा रहे हैं। शनिवार को भी स्टेट हाइवे पर पत्थर गिरने से खतरा बना रहा। व्यापारी नेता गजेंद्र सिंह नेगी, आंनद सिंह, विरेन्द्र सिंह बिष्ट, महेंद्र सिंह आदि ने जंगलों में धधक रही आग को काबू किए जाने तथा हाइवे पर सुरक्षा को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।




