🔳घटना से हाइवे पर मच गया हड़कंप
🔳पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को पहुंचाया अस्पताल
🔳सीएचसी गरमपानी में किया गया घायल का प्राथमिक उपचार
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर पाडली क्षेत्र में स्कूटी सवार कार से जा टकराया। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी है।
बुधवार को पाडली गांव निवासी बिशन राम स्कूटी यूके 04 एई9027 से गांव की ओर रवाना हुआ। हाइवे पर गांव के समीप ही सेंट्रो कार यूके04 ए 9637 से जा टकराया। स्कूटी सवार कार से टकराने के बाद हाइवे पर रपटता चला गया। घटना से हड़कंप मच गया। सूचना चौकी पुलिस खैरना को भी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गरमपानी पहुंचाया। चिकित्सकों ने घायल का उपचार किया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की जांच शुरु कर दी हे।




