🔳एफएसटी व एसएसटी टीम को दिए विभिन्न दिशा निर्देश
🔳हाइवे पर सघन तलाशी अभियान पर दिया जोर
🔳पुलिस व आइटीबीपी ने फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का किया आह्वान

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को पुलिस प्रशासन व निर्वाचन विभाग ने कमर कस ली है। कोसी घाटी पहुंचे प्रेक्षक टी शंकरन व अन्य अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान में जुटी जांच टीमों को विशेष दिशा निर्देश दिए। पुलिस व आइटीबीपी की टीम ने हाइवे पर फ्लैग मार्च कर शांतिपूर्ण मतदान का आह्वान किया।

बुधवार को निर्वाचन विभाग के प्रेक्षक टी शंकरन व कमल किशोर जोशी ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर विशेष चैकिंग अभियान में जुटी एफएसटी व एसएसटी टीम का जायजा ले विशेष दिशा निर्देश दिए। चुनाव को प्रभावित करने वाली सामग्री, मादक पदार्थ व किसी भी प्रकार की नगदी को पहाड़ जाने से रोकने को सघन तलाशी के निर्देश दिए। शांति व्यवस्था को पुलिस व आइटीबीपी की टीम से भी फिडबैक लिया। कहा की निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान ही प्राथमिकता है। चौकी प्रभारी धर्मेंद्र कुमार की अगुवाई में आइटीबीपी की टीम ने अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी, खैरना, लोहाली, चमड़ियां, छड़ा आदि बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया। नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

error: Content is protected !!