🔳जर्जर हालत में पहुंचा राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनियाकोट का भवन
🔳टूटे दरवाजे खिड़कियां व दरकती छत अनहोनी की ओर कर रही इशारा
🔳बारिश के दौरान कक्षा कक्ष हो जाते हैं तलैया में तब्दील
🔳विद्यालय भवन की सुध न लिए जाने पर ग्रामीणों में रोष

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुनियाकोट के भवन की हालत दयनीय हो चुकी है। छत पर गहरी होती दरारों से अनहोनी का अंदेशा बना हुआ है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। बारिश के दौरान विद्यालय के कमरे तलैया में तब्दील हो जाते हैं। मजबूरी में कक्षाएं बरामदे में संचालित की जाती है। गांव के बाशिंदों ने नौनिहालों की जिंदगी पर मंडरा रहे खतरे को टालने के लिए ठोस उपाय किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

गांवों में स्थित विद्यालयों के भवन जर्जर हालत में पहुंच चुके हैं। नौनिहालों व शिक्षकों की जिंदगी पर लगातार खतरा बढ़ता ही जा रहा है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सुनियाकोट गांव में स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन भी बदहाल हो चुका है। टूटे दरवाजे खिड़कियां, क्षतिग्रस्त फर्श विद्यालय भवन की दुर्दशा बयां कर रहा है। हालत इतने विकट हो चुके हैं की विद्यालय भवन की छत पर गहराती दरारें बड़ी अनहोनी की ओर इशारा कर रही है। बारिश के दौरान छत की दरारों से बारिश का पानी रिसकर सीधे कक्षा कक्षों तक पहुंच जाता है जिससे कमरों में पानी भर जाने से बरामदे में कक्षाएं संचालित की जाती है। यह स्थिति तब है जब विद्यालय परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र के नौनिहाल भी प्राथमिक शिक्षा का कहकहा सिखने पहुंचते हैं। शिक्षा विभाग की अनदेखी से ग्रामीणों में गहरा रोष व्याप्त है। आरोप लगाया है लगातार अनदेखी की जा रही जबकि बच्चों पर खतरा बढ़ता ही जा रहा है। ग्राम प्रधान नीमा देवी, उपप्रधान शांति देवी, पूर्व प्रधान राजेंद्र सिंह परिहार, डूंगर सिंह, नारायण सिंह, बचे सिंह, पूरन सिंह, गंगा देवी, दीवानी देवी, कविता, आशा, लक्ष्मी, लीला, गीता, नंदी, चंदन, पान सिंह, गोपाल, देव सिंह, हीरा, राजू, गोपाल राम, पद्म सिंह, कैलाश, खष्टी, हेमा, कमला, ललिता, पना, माधुरी, दीपक, बबलू, हरीश आदि ग्रामीणों ने विद्यालय की हालत में सुधार किए जाने की मांग उठाई है ताकी भविष्य का खतरा टाला जा सके।

error: Content is protected !!