🔳बूंद बूंद पानी को परेशान हुए गांव के बाशिंदे
🔳तपती दुपहरी में दूरदराज से पानी ढोना बनी मजबूरी
🔳पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग उठने के बावजूद नहीं ली जा रही सुध
🔳लगातार उपेक्षा किए जाने से गांव के बाशिंदों में नाराजगी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ओखिंना गांव में दो महीने से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गांव के बाशिंदे परेशान हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। संकट गहराने से ग्रामीण दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। ग्राम प्रधान जीवन सिंह ने विभागीय अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर गहरी नाराजगी जताई है।

बेड़गांव ग्राम पंचायत के ओंखिना तोक में गांव के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस गए हैं। जल संस्थान की कालापातल योजना से गांव को पेयजल आपूर्ति की जाती है पर पिछले दो महीने से गांव के बाशिंदों को पानी की बूंद तक नसीब नहीं हो सकी है‌। मजबूरी में ग्रामीण दूरदराज स्थित प्राकृतिक जल स्रोत से सिर पर पानी ढोकर गांव तक पहुंचाने को मजबूर हो चुके हैं। महिलाएं तपती दुपहरी में भी पानी ढो रहे है। ग्राम प्रधान जीवन सिंह ने आरोप लगाया की कई बार विभागीय अधिकारियों कै पेयजल संकट के संबंध में जानकारी दी जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। गांव के बाशिंदे बूंद बूंद पानी को तरस रहे हैं। ग्राम प्रधान ने तत्काल पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की पुरजोर मांग उठाई है‌। स्थानीय राम सिंह, धन सिंह, नंदन सिंह, दान सिंह,पान सिंह, सोबन सिंह, खुशाल सिंह, बचे सिंह, पान सिंह, नंदी देवी, सरस्वती देवी, बचुली देवी, रेखा देवी आदि ने दो टूक चेतावनी दी है की यदि उपेक्षा की गई तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी।

error: Content is protected !!