🔳सड़क पर उतर जताई नाराजगी, अवैध खनन पर अंकुश की मांग
🔳हंगामें की सूचना पर मौके पर पहुंची राजस्व व रेगुलर पुलिस
🔳ग्रामीणों ने लगाया नियमों के उल्लघंन का आरोप
🔳राजस्व उपनिरीक्षक की कड़ी हिदायत के बाद बामुश्किल शांत हुआ मामला

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

कोसी घाटी स्थित बर्धो क्षेत्र में स्वीकृत उपखनिज पट्टे की आड़ में अवैध खनन होने से ग्रामीणों का पारा सातवें आसमान पर पहुंच गया। हंगामा खड़े होने की सूचना पर पुलिस व प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच गई। नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर बामुश्किल मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी की अवैध खदान कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कोसी नदी क्षेत्र में स्वीकृत उपखनिज पट्टे की आड़ में अवैध खनन का काला कारोबार शुरु होने से बर्धो, बसगांव, सोनगांव आदि क्षेत्रों के ग्रामीणों ने गहरी नाराजगी जताई। बर्धो क्षेत्र के बाशिंदे सड़क पर उतर आए। स्वीकृत उपखनिज पट्टे से बाहर खदान होने पर रोष जताया। तत्काल अवैध खनन पर रोक लगाने की मांग उठाई। आरोप लगाया की खुलेआम सरकार को राजस्व की चपत लगाई जा रही है। ग्रामीणों के आक्रोशित होने की सुचना पर राजस्व उपनिरीक्षक सुरेश सनवाल व पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच गई। नियमों के उल्लघंन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी। तब जाकर बामुश्किल मामला शांत हुआ। ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी की अवैध खनन कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों का उल्लघंन हुआ तो आंदोलन की रणनीति तैयार की जाएगी। खान अधिकारी ताजेश्वर सिंह से दूरभाष पर संपर्क साधने का प्रयास किया गया पर उन्होंने फोन नहीं उठाया।

error: Content is protected !!