🔳एसडीआरएफ व पुलिस ने चलाया सर्च अभियान
🔳छह घंटे के अभियान के बावजूद नहीं चल सका पता
🔳छोई से गार्गी गुफा के दर्शन को पहुंचा था साधुओं का दल
🔳जंगल में आग लगने व अंधेरा होने से रोका गया सर्च अभियान
🔳शनिवार को दोबारा की जाएगी खोजबीन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर कैंची क्षेत्र से सटे जंगल में एक साधु रास्ता भटक गया। तीखी चट्टान में फंसे साधु ने पुलिस हेल्पलाइन में सूचना देकर रास्ता न मिलने की सूचना दी। हरकत में आई पुलिस व एसडीआरएफ की संयुक्त टीम ने जंगल में सर्च अभियान चलाया पर चार घंटे बाद भी साधु का कुछ पता नहीं चल सका। देर शाम टीम वापस लौट आई। अब शनिवार दोबारा खोजबीन अभियान शुरु होगा।
शुक्रवार को छोई, रामनगर से सात सदस्यीय साधुओं का दल कैंची धाम पहुंचा। सुबह साधुओं का दल हाइवे से सटे जंगल में स्थित गार्गी गुफा के दर्शन को रवाना हुए। गुफा दर्शन के बाद सभी वापस लौट आए पर एक साधु जंगल में ही रास्ता भटक गया। फोन पर संपर्क साधने पर उसने अन्य साथियों को रास्ता न मिलने की सूचना दी साथ ही बताया की वह तीखी चट्टान में फंस गया है आसपास आग भी लगी है। सूचना से हड़कंप मच गया। पुलिस हेल्पलाइन की सूचना पर एसडीआरएफ छड़ा ईकाई के प्रभारी राम सिंह की अगुवाई में टीम ने जंगल में सर्च अभियान शुरु किया। साधु से दूरभाष पर संपर्क साधा गया पर वह सही लोकेशन की जानकारी नहीं दे सका। एसडीआरएफ की टीम भी की बार जंगल में लगी आग से घिर गई। टीम के सदस्यों ने बामुश्किल जान बचाई। दोपहर तीन बजे से शाम आठ बजे तक चले अभियान के बावजूद साधु का कुछ पता नहीं चल सका। प्रभारी राम सिंह के अनुसार शनिवार को दोबारा सर्च अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान नवीन कुमार, कैलाश राम, रंजीत सिंह, नंद किशोर आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!