🔳 हाइवे पर जाम वाले स्थानों पर भी रखी जाएगी कड़ी निगरानी
🔳 व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को पुलिस तैयार कर रही विशेष रणनीति
🔳 कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से हरकत में खाकी
🔳 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बोले जल्द पुलिसकर्मियों को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पर्यटन सीजन के नजदीक आने व सुप्रसिद्ध कैंची धाम में श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देख अब अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती होने से महिला श्रद्धालुओं को परेशानी से निजात मिल सकेंगी। हाइवे पर भी जाम वाले स्थानों को चिह्नित कर पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के अनुसार चुनाव निपटने के साथ सभी स्थानों पर तैनाती कर दी जाएगी। पर्यटन सीजन नजदीक होने तथा देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं के आस्था के केंद्र सुप्रसिद्ध कैंची धाम में लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या से पुलिस विभाग विशेष रणनीति तैयार करने में जुट गया है। कैंची क्षेत्र में व्यवस्था चाक चौबंद रखने को अतिरिक्त पुलिसकर्मियों व महिला पुलिस कर्मियों को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी ताकी बाबा नीम करौरी के दरबार में मत्था टेकने को पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े। वहीं कुमाऊं के महत्वपूर्ण हाइवे पर भी रातीघाट, दोपांखी, भोर्या बैड, लोहारी समेत अन्य स्थानों पर लगने वाले जाम की समस्या खत्म करने को भी अलग अलग स्थानों पर पुलिस की विशेष टीम तैनात की जाएगी। पुलिस टीम जाम लगने वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखेगी तथा जाम की समस्या को खत्म करने को ठोस कदम उठाएगी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रह्लाद नारायण मीणा के अनुसार कैंची धाम व हाइवे पर चुनाव निपटने के साथ ही विशेष टीम की तैनाती कर दी जाएगी ताकी श्रद्धालुओं व हाइवे पर आवाजाही कर रहे पर्यटकों व यात्रियों को जाम की समस्या से निजात मिल सके।

error: Content is protected !!