🔳पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही हुई प्रभावित
🔳पत्थरों की चपेट में आने से बाल बाल बचे यात्री वाहन
🔳आग से धधक रही पहाड़ी से पत्थर गिरने से आवाजाही हुई खतरनाक
🔳जंगलों को बचाने में नाकाम साबित होता जा रहा वन विभाग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर अतिसंवेदनशील लोहाली की पहाड़ी आग की चपेट में आने से हड़कंप मच गया। पहाड़ी से एकाएक पत्थर गिरने से आवाजाही भी प्रभावित हो गई। गनीमत रही की कोई यात्री वाहन चपेट में नही आया और बड़ा हादसा टल गया। लगातार पत्थरों के गिरने से दुर्घटना का जोखिम बढ़ गया है।
जंगलों के आग से राख होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। एक के बाद एक जंगलो के आग के चपेट में आने से बेशकिमती वन संपदा को भी भारी नुकसान पहुंच रहा है बावजूद जंगलों को बचाने को ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे। बुधवार शाम को लोहाली क्षेत्र में हाइवे से सटी थुआ की पहाड़ी एकाएक आग से धधक उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रुप ले लिया। आग धधकने ने अतिसंवेदनशील पहाड़ी से पत्थरों के गिरने शुरु हो गए। गनीमत रही की कोई यात्री वाहन चपेट में नही आया। आग के लगातार बढ़ने के साथ दुर्घटना का खतरा भी बढ़ता चला गया। वाहन चालकों ने जान जोखिम में डाल बामुश्किल आवाजाही की। हवा की रफ्तार बढ़ने से आग जंगल के बड़े हिस्से में फैल गई। जंगलों के लगातार आग से खाक होने के बावजूद वन विभाग के लापरवाह रवैये से लोगों में नाराजगी भी बढ़ते ही जा रही है। हाइवे से सटे जंगलों के आग की चपेट में आने से दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने जंगलों को आग से बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!