🔳पहाड़ जा रहे वाहनों की ली गई सघन तलाशी
🔳खैरना में तीसरी आंख से भी होगी मॉनिटरिंग
🔳भुजान क्षेत्र में पहाड़ जाने वाले वाहनों का जुटाया जा रहा ब्योरा
🔳लोकसभा चुनाव के मद्देनजर शुरु हुई विशेष तैयारी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर अल्मोड़ा व नैनीताल जनपद की सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। सचल दल की विशेष टीमों ने पहाड़ जा रहे छोटे-बड़े वाहनों की एक-एक कर तलाशी ली। खैरना क्षेत्र में बकायदा कैमरे भी स्थापित कर दिए गए हैं। भुजान क्षेत्र में पहाड़ जा रहे वाहनों का ब्योरा भी जुटाया गया।
आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी के साथ ही निर्वाचन विभाग के निर्देश पर गठित विशेष टीम भी हरकत में आ गई है। बुधवार सुबह सचल दल ने नैनीताल व अल्मोड़ा जनपद की सीमा पर खैरना क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तराई से पहाड़ जा रहे वाहनों की एक-एक कर तलाशी ली गई। किसी भी प्रकार की प्रचार सामग्री, नगदी, मादक पदार्थ पहाड़ ना जाए इसके लिए गहनता से जांच की गई‌ बाकायदा खैरना क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित कर दिए गए। समीपवर्ती भुजान क्षेत्र में विशेष टीम ने पहाड़ जा रहे वाहनों का ब्योरा जुटाना शुरु कर दिया। शाम को एफएसटी की विशेष टीम ने छड़ा बाजार के समीप विशेष अभियान चलाया। इस दौरान सचल दल प्रभारी मोहम्मद सुहैल, सह प्रभारी विनोद कोठारी, एफएसटी प्रभारी हरीश रावत, मनोज जंगपांगी, गौरव मेहरा, गोपाल दत्त, लोकेश कुमार, दीपक कुमार, गौरव मेहरा, देवेंद्र आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!