🔳आंवला एकादशी के साथ होली पर्व का श्रीगणेश
🔳देवी मंदिर परिसर में होली गायन ने बांधा समां
🔳महिलाओं ने व्रत रखकर की विशेष पूजा अर्चना
🔳गांवों में भी होली गायन की मची धूम
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

आंवला एकादशी के साथ रंगों के त्यौहार का आगाज हो गया। गरमपानी स्थित देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना के साथ होली गायन हुआ। आंवला एकादशी पर व्रत रखकर महिलाओं ने आंवले की विशेष पूजा अर्चना की। एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर रंगों के त्यौहार की शुभकामनाएं दी।
बुधवार को आंवला एकादशी पर सुबह से ही महिलाओं ने व्रत रखकर आंवले की पूजा कर सुख, शांति व समृद्धि को प्रार्थना की। आंवला एकादशी के साथ ही रंगों के त्यौहार का श्रीगणेश हो गया। वस्त्रों पर रंग डाला गया। बाजार क्षेत्र में स्थित देवी मंदिर में महिलाओं ने सिद्धी के दाता विघ्न विनाशन…… होली खेलें गिरजापति नंदन…..। से होली गायन की शुरुआत की। राधे नंद कुंवर समझाई रही…….. होली खेलें फाल्गुन रितु आई रही………। समेत तमाम होली गीतों के साथ मंदिर परिसर में समा बांधा। देर शाम तक होली गायन का दौर जारी रहा। बाद में प्रसाद वितरण भी किया गया। आसपास के गांवों में भी होली गायन की धूम मची रही। बाजार क्षेत्र भी होली पर्व की शुरुआत के साथ ही चहल पहल देखी गई।

error: Content is protected !!