🔳विद्युत पोल में ट्रक की टक्कर से लाइन हुई क्षतिग्रस्त
🔳टक्कर मारने के बाद चालक मय वाहन हुआ फरार
🔳विद्युत कर्मियों ने बामुश्किल आपूर्ति की सुचारु
🔳 आपूर्ति सुचारु होने के व्यापारियों ने ली राहत की सांस
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में तेज रफ्तार वाहन ने विद्युत विभाग के पोल में टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। वाहन की टक्कर से बाजार की विद्युत आपूर्ति भी ठप हो गई। लगभग सात घंटे बाद बाजार क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु हो सकी। व्यापारियों ने वाहन चालक का पता लगाकर कार्रवाई की मांग उठाई है।
बुधवार सुबह लगभग चार बजे के आसपास तेज रफ्तार वाहन ने खैरना बाजार क्षेत्र में लगे विद्युत पोल पर टक्कर मार दी। वाहन की टक्कर से पोल एक ओर झुक गया जबकि पोल से होकर गुजर रही एलटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। गनीमत रही की विद्युत तारों की चपेट में कोई व्यापारी व यात्री वाहन नहीं आया और बड़ा हादसा टल गया। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए। विद्युत विभाग को भी मामले की जानकारी दे आपूर्ति बंद कराई गई। मौके का फायदा उठाकर वाहन चालक मय वाहन फरार हो गया। विद्युत लाइन क्षतिग्रस्त होने से बाजार क्षेत्र की आपूर्ति भी ठप हो गई। विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने बामुश्किल तारों को दुरुस्त किया तब जाकर बामुश्किल सात घंटे बाद बाजार क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। आपूर्ति प्रभावित होने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

error: Content is protected !!