🔳निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को पुलिस प्रशासन ने कसी कमर
🔳खैरना से गरमपानी तक पुलिस व आइटीबीपी के जवानों ने किया निरीक्षण
🔳क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पुलिस प्रशासन ने आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारी को कमर कस ली है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को चौकी पुलिस खैरना ने पैरामिलिट्री फोर्स के साथ अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर मुख्य बाजार क्षेत्र में फ्लैग मार्च किया। क्षेत्रवासियों से शांति व्यवस्था बनाए रखने का आह्वान किया गया ।
बुधवार को अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर आइटीबीपी व खैरना चौकी पुलिस ने खैरना से गरमपानी मुख्य बाजार तक फ्लैग मार्च किया। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण मतदान को किए गए फ्लैग मार्च के दौरान क्षेत्रवासियों से आगामी लोकसभा चुनाव में बगैर भय व किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बगैर मतदान का आह्वान किया। खैरना बाजार क्षेत्र से शुरु हुआ फ्लैग मार्च गरमपानी मुख्य बाजार तक पहुंचा। लोगों से चुनावों में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील भी की गई। इस दौरान कोतवाल भवाली डीआर वर्मा, चौकी प्रभारी कैंची कृष्णा गिरी, हरभजन सिंह राणा, राजेंद्र सती, जगदीश धामी, प्रयाग जोशी समेत पैरामिलिट्री फोर्स के जवान मौजूद रहे।

error: Content is protected !!