🔳व्यवस्था प्रभावित होने से चरमराई सफाई व्यवस्था
🔳जगह जगह कूड़े के ढेर लगने से यात्रियों व पर्यटकों ने रुकना छोड़ा
🔳आए दिन सेवा प्रभावित होने से क्षेत्रवासियों में नाराजगी
🔳जल्द व्यवस्था दुरुस्त न होने पर आंदोलन की चेतावनी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में कूड़ा वाहन न पहुंचने से सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। व्यवस्था पटरी से उतर जाने से स्थानीय लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया है की समुचित शुल्क देने के बावजूद व्यवस्था का लाभ नहीं मिल रहा। सफाई व्यवस्था चाक चौबंद करने की मांग उठाई है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित बाजार क्षेत्रों में जिला पंचायत के कूड़ा वाहन से कूड़ा निस्तारण की व्यवस्था बनाई गई है। बकायदा गरमपानी, खैरना, छड़ा, चमड़ियां, सुयालखेत, सुयालबाड़ी, नैनीपुल आदि क्षेत्रों के व्यापारी कूड़ा निस्तारण की एवज में प्रतिमाह शुल्क भी देते हैं। पर पिछले कई दिनों से कूड़ा वाहन के क्षेत्र में न पहुंचने से सफाई व्यवस्था बिगड़ चुकी है। बाजार क्षेत्र में जगह जगह कूड़े के ढेर लगने से बाजार की शक्लों सूरत बिगड़ गई है। वहीं कूड़े के ढेर लगने से यात्री व पर्यटकों ने भी बाजार क्षेत्र में रुकना तक छोड़ दिया है। जिस कारण व्यापारियों का व्यवसाय भी प्रभावित होता जा रहा है। व्यापारी सुरेश जोशी, विरेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह आदि ने शुल्क देने के बावजूद व्यवस्था दुरुस्त न होने पर गहरी नाराजगी जताई है‌। जल्द व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई है। दो टूक चेतावनी दी है की यदि जल्द व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो फिर आंदोलन की रणनीति तैयार कर दी जाएगी।

error: Content is protected !!