🔳संख्या पता लगाने को अलग अलग स्थानों पर लगेंगे कैमरे
🔳थापली व आसपास के क्षेत्रों में गुलदार की आवाजाही हुई तेज
🔳वन विभाग ने तैयार की विशेष रणनीति
🔳सुबह व शाम के वक्त वन विभाग ने बढ़ाई गस्त
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के खैरनी तथा थापली गांव में बढ़ती गुलदार की घुसपैठ व भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर वाहन व बाइक सवारों पर हमलावर हो रहे गुलदार की संख्या का पता लगाने को वन विभाग ने तैयारी तेज कर दी है‌। करीब चार ट्रैप कैमरे लगाकर गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार गुलदार अकेला है या शावकों के साथ पता लगाना जरुरी है। पुष्टि होने के बाद आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। फिलहाल गस्त बड़ा दी गई है।
बेतालघाट ब्लॉक के थापली व खैरनी गांव तथा मुख्य सड़क पर गुलदार की दहशत से गांवों के बाशिंदे खौफजदा हैं। दिन ढलने के साथ ही लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं जबकि अभिभावक भी नौनिहालों को स्कूल भेजने में कतराने लगे हैं। मवेशियों के लिए चारा पत्ती लेने को जंगल जाने वाली महिलाएं भी भयभीत हैं। दिन दोपहर ही गुलदार गांव के आसपास देखा जा रहा है। मवेशियों को मार डालने के बाद अब गुलदार सड़क पर आवाजाही करने वाले लोगों पर भी हमलावर होता जा रहा है। गांव व मुख्य सड़क पर सक्रिय गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखने को वन विभाग ने चार ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी कर ली है। गुलदार अकेला है या शावकों के साथ इसकी जानकारी जुटाने के बाद वन विभाग आगे की रणनीति तैयार करेगा। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार गुलदार की संख्या पता लगाया जाना आवश्यक है। जल्द कैमरे स्थापित कर दिए जाएंगे। टीम को सुबह व शाम के वक्त गस्त बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए हैं।

error: Content is protected !!