🔳डौरव गांव में धार्मिक अनुष्ठान से माहौल भक्तिमय
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳बीस मार्च को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

समीपवर्ती डौरव गांव में श्रीमद भागवत व श्रीमद् देवी भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ से माहौल भक्तिमय हो उठा। कथा श्रवण को आसपास के गांवों से आस्था का सैलाब उमड़ा। देर शाम तक भजन कीर्तनों का दौर जारी रहा। बीस मार्च को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा।

डौरव गांव में सुबह धर्माचार्यों ने यजमान नारायण दत्त जोशी व शीला जोशी से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए।कथा व्यास तुलसी प्रसाद सती व दिनेश गौड़ ने कहा की ईश्वर संसार के कण कण में विराजमान हैं। जो भी भक्त सच्चे मन से कथा श्रवण करते हैं उनके कष्टों का निदान हो जाता है साथ ही सत्य के मार्ग पर चलने वाले भक्तों की ईश्वर मदद करते हैं। कथा श्रवण को आसपास के बजोल, बमस्यूं, पातली, टूनाकोट, मंडलकोट, तिपोला, सुखोली, भुजान, गरमपानी, खैरना समेत आसपास के गांवों से सैकड़ों श्रद्धालु कथा श्रवण को डौरव गांव पहुंचे। बीस मार्च को पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारे के साथ कथा का पारायण होगा। इस दौरान बाला दत्त, मोहन, भुवन, त्रिभुवन, भुपेश, गणेश, दुर्गा पंत, सरिता, हिमांशु आदि व्यवस्था बनाने में जुटे रहे।

error: Content is protected !!