🔳पांच सदस्यीय टीम ने थापली, खैरनी व धारी गांव में बढ़ाई गस्त
🔳गुलदार की गतिविधियों की निगरानी को ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी
🔳पिंजरा लगाने को उच्चाधिकारियों से साधा गया संपर्क
🔳बाइक व यात्री वाहनों पर गुलदार के हमलावर होने से खतरा हुआ दोगुना
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के धारी, खैरनी व थापली गांव तथा मोटर मार्ग पर गुलदार की आवाजाही तेज होने के बाद अब वन विभाग हरकत में आ गया है। पांच सदस्यीय विशेष टीम का गठन कर गस्त बढ़ा दी गई है।गुलदार की गतिविधियों की जानकारी को ट्रैप कैमरे लगाने की तैयारी भी तेज कर दी गई है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार लगातार मॉनिटरिंग भी की जा रही है। गांव के बाशिंदों से भी सतर्क रहने का आह्वान किया गया है।
ब्लॉक मुख्यालय समेत एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने वाले भुजान – बेतालघाट मोटर मार्ग पर थापली गांव के समीप तीन बाइक सवारों व एक मैक्स व पिकअप वाहन पर हमलावर होने की घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। आवाजाही करने वाले लोग भय के माहौल में आवाजाही करने को मजबूर हो चुके हैं जिसकी गांवों के बाशिंदे भी खौफजदा हैं। लोग बच्चों को स्कूल भेजने तक में डर रहे हैं। दिन ढलने के साथ लोग घरों में कैद हो जा रहे हैं। लगातार बढ़ रही दहशत के बीच वन विभाग ने मोर्चा संभाल लिया है। वन विभाग की पांच सदस्यीय टीम ने ग्रामीणों व पंचायत प्रतिनिधियों व सरपंचों को साथ लेकर गस्त भी बड़ा दी है। विशेष टीम को मुख्य सड़क व गांवों में भी गस्त के निर्देश दिए गए हैं।टीम घर घर जाकर लोगों को जागरुक भी कर रही है। लोगों को बेवजह घर से न निकलने व देर रात मोटर मार्ग पर आवाजाही न करने को कहा गया है। वन क्षेत्राधिकारी तापस मिश्रा के अनुसार गुलदार की गतिविधियों की निगरानी को ट्रैप कैमरे लगाने के सात ही पिंजरा लगाने को उच्चाधिकारियों से संपर्क साधा गया है। पांच सदस्यीय टीम को भी लगातार गस्त के निर्देश दिए गए है। अनुमति मिलने के बाद पिंजरा लगाने की तैयारी भी शुरु कर दी जाएगी। पहले दिन हुई गस्त में ग्राम प्रधान अखिलेश कुमार, वन दरोगा संजय मेहरा, लक्ष्मण सिंह, ने विपिन तोमर, सरपंच नंदन राम, बहादुर सिंह, नीरज मनराल, भगवत सिंह, बचे सिंह, जीवन सिंह, धन सिंह, रोशन सिंह आदि मौजूद रहे




