🔳विद्यालय को मिली एनसीसी की सौ सीटों की मान्यता
🔳अप्रैल से ईकाई का होगा शुभारंभ, विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
🔳पंचायत प्रतिनिधियों, व्यापारियों व विद्यालय प्रबंधन ने व्यक्त की खुशी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

लंबे इंतजार के बाद ही सही पर अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज ढोकाने को एनसीसी सीनियर डिवीजन की
100 सीटों की मान्यता मिल गई है। मान्यता मिलने पर अब विद्यालय में अध्ययनरत विद्यार्थी एनसीसी से जुड़ सकेंगे। विद्यालय में एनसीसी ईकाई शुरु होने पर विद्यालय प्रबंधन, पंचायत प्रतिनिधियों व व्यापारियों ने खुशी व्यक्त की है।

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे ढोकाने स्थित अटल उत्कृष्ट राजकीय इंटर कॉलेज को नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की मान्यता मिल गई है।रक्षा मंत्रालय भारत सरकार के ट्रेनिंग डिविजन ने विद्यालय को एनसीसी सीनियर डिवीजन की सौ सीटों की मान्यता प्रदान की है। विद्यालय के प्रधानाचार्य बीके सिंह के अनुसार विद्यालय में अप्रैल से एनसीसी ईकाई प्रारम्भ कर दी जाएगी। ईकाई शुरु होने से गांवो से विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा। विद्यालय को एनसीसी सीनियर डिवीजन की सौ सीटों की मान्यता मिलने पर अभिभावकों व क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है। व्यापारी नेता मदन मोहन सुयाल के अनुसार लंबे समय से विद्यालय में एनसीसी ईकाई शुरु किए जाने की मांग उठाई जा रही थी और अब आखिरकार मेहनत रंग लाई है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, एसएमसी अध्यक्ष तरुण कांडपाल, पीटीए अध्यक्ष मोहन सिंह छिमवाल,रमेश सुयाल, दान सिंह, ललित सुयाल आदि ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!