🔳छह महीने का राशन किया जाएगा वितरित
🔳लंबे समय से खाद्यान्न सामग्री न मिलने से लाभार्थी हो चुके थे मायूस
🔳बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के आंगनबाड़ी केंद्रो में शुरु होगा वितरण कार्य
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के 80 मिनी व पूर्ण आंगनबाड़ी के नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार के रुप में दिया जाने वाला राशन पूर्ति विभाग के गोदाम तक पहुंच गया है। छह महीने बाद अब गेहूं व चावल वितरण किया जाएगा। पूर्ति निरीक्षक अनीता पंत के नुकसान कोटा उपलब्ध हो चुका है‌। सभी केंद्रों को तय मानक के अनुसार राशन वितरित किया जाएगा।
बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में लाभार्थियों को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर नहीं मिल पा रहा है। योजनाओं से लाभान्वित होने को लंबा इंतजार करना मजबूरी बन चुका है। बाल विकास विभाग विभाग की महत्वाकांक्षी योजना के तहत आंगनबाड़ी केंद्र में पंजीकृत नौनिहालों व गर्भवती महिलाओं को तय मानक के अनुसार पोषक तत्वों से भरपूर फोर्टीफाइट राइस व गेहूं देने का प्रावधान है। योजना से लाभ मिले इसके लिए खाद्यान्न विभाग से राशन आंगनबाड़ी केंद्रो में पहुंचाया जाता है। पर पिछले छह महीने के लंबे अंतराल के बाद भी लाभार्थी पोषक तत्वों से भरपूर फोर्टीफाइट राइस व गेहूं का इंतजार कर रहे हैं। बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में संचालित मिनी व पूर्ण आंगनबाड़ी केंद्रों में छह महीने से लाभार्थियों का कोटा उपलब्ध नहीं हो सका है। राशन उपलब्ध न होने से लाभार्थी भी मायूस हैं। पिछले दिनों मुद्दा जोर शोर से उठने के बाद अब अधिकारी हरकत में आ गए हैं। बेतालघाट और रामगढ़ ब्लॉक के करीब 80 आंगनबाड़ी केंद्रो का गेहूं व फोर्टीफाइड राइस मझेडा़ स्थित खाद्यान्न गोदाम पहुंच गया है। अक्टूबर 2023 से मार्च 2024 तक का राशन आंगनबाड़ी केंद्रों को वितरण करने का कार्य शुरु कर दिया गया है। पूर्ति निरीक्षक व गोदाम प्रभारी अनीता पंत के अनुसार कोटा उपलब्ध हो चुका है वितरण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!