🔳मोबाइलों के सुरक्षित मिलने की छोड़ दी थी उम्मीद
🔳हाइवे पर आवाजाही के वक्त खैरना बाजार में हो गए थे गुम
🔳पुलिस ने संपर्क साध सौंपे महंगी कीमत के दो मोबाइल
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में गिरे मिले मंहगी कीमत के दो मोबाइल फोन पुलिस ने मोबाइल स्वामी को सौंप दिए। मोबाइल फोन सुरक्षित मिलने पर मोबाइल स्वामी ने खैरना पुलिस का आभार व्यक्त किया।
नंदा देवी अल्मोड़ा निवासी हितेश तिवारी के दो महंगी कीमत के मोबाइल फोन हाइवे पर आवाजाही करते वक्त खैरना बाजार क्षेत्र में गिर गए। मोबाइलों की गिरने से हितेश मायूस हो गए। स्थानीय लोगों ने बाजार में मिले दोनों फोन खैरवा चौकी पुलिस को सौप दिए। पुलिस की टीम ने मोबाइल स्वामी से संपर्क साधा तो दोनों ही मोबाइल हितेश के होने की पुष्टि है। पुलिस ने हितेश को चौकी बुलवा लिया तथा सही पहचान बताने पर दोनों मोबाइल हितेश को सौंप दिए। दोनों महंगी कीमत के मोबाइल सुरक्षित मिलने पर मोबाइल स्वामी ने खैरना पुलिस का आभार व्यक्त किया।

error: Content is protected !!