🔳थुआ स्थित ऐड़ी देवता मंदिर में हुए धार्मिक अनुष्ठान
🔳आसपास के गांवों से उमड़ा आस्था का सैलाब
🔳भजन कीर्तनों से समूचा माहौल हुआ भक्तिमय
🔳 मंगलवार को हवन, पूर्णाहुति व महाआरती के बाद लगेगा भंडारा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे थुआ के जंगल में स्थित ऐड़ी देवता मंदिर में विधी विधान के साथ अंखड रामायण पाठ का श्रीगणेश हो गया। आसपास के गांव से आस्था का सैलाब उमड़ा । भजन मंडली ने माहौल भक्तिमय कर दिया। क्षेत्र की सुख, शांति व समृद्धि को विशेष प्रार्थना की गई।
सोमवार को एड़ी देवता मंदिर में धर्माचार्य ने यजमानों से विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान पूरे कराए। ऐड़ी देवता की जयकारों से समूचा क्षेत्र गूंजायमान हो उठा। छड़ा, खैरना, गरमपानी, लोहाली समेत आसपास के गांवो से श्रद्धालु कई किलोमीटर की चढ़ाई पार कर एड़ी देवता मंदिर पहुंचे। भजन मंडली ने भी शानदार भजनों की प्रस्तुति दे श्रद्धालुओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। मंगलवार को हवन पूर्णाहुति व महाआरती के बाद भंडारा लगेगा। आयोजन समिति सदस्यों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में मंदिर पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण करने का आह्वान किया है। इस दौरान समिति अध्यक्ष दीवान सिंह, महासचिव चंदन सिंह, खुशाल सिंह, गिरीश बिष्ट, दीपक बिष्ट, चंदन सिंह गौणी, प्रताप सिंह गौणी, अजय पनौरा, पुष्कर सिंह पनौरा, भुवन सिंह पिनारी, मुकुल बिष्ट, खष्टी बिष्ट, किरन बिष्ट, रेखा बिष्ट, माया बिष्ट आदि मौजूद रहे।




