🔳दोबारा टिकट देने पर पार्टी हाईकमान का किया आभार व्यक्त
🔳रिकार्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजने का दिलाया भरोसा
🔳सांसद प्रत्याशी ने गांवों में सुविधाएं विकसित करने पर दिया जोर

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा के कोसी घाटी पहुंचने पर क्षेत्रवासियों ने स्वागत किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी को आसपास के गांवों से रिकार्ड मतों से जीताकर लोकसभा भेजने का भरोसा दिलाया। अजय टम्टा ने कहा की हमेशा की तरह जनसमस्याओं के समाधान को गंभीरता से कार्य किया जाएगा।

मंगलवार को अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय सीट से भाजपा के घोषित प्रत्याशी अजय टम्टा खैरना पहुंचे। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी की अगुवाई में पातली, भुजान, टूनाकोट, मंडलकोट, तिपोला, सुखोली आदि गांवों से पहुंचे लोगों ने अजय टम्टा का स्वागत किया। गजेन्द्र सिंह नेगी ने कहा की पार्टी हाईकमान ने लोकप्रिय नेता अजय टम्टा को दोबारा टिकट देकर जनभावनाओं का सम्मान किया है। कहा की गांवों के बाशिंदे भाजपा प्रत्याशी को रिकार्ड मतों से जीताकर दोबारा लोकसभा भेजेंगे। सांसद प्रत्याशी अजय टम्टा ने सभी को साथ लेकर चलने तथा गांवों में सुविधाएं विकसित करने का भरोसा दिलाया। इस दौरान पनी राम, राजेंद्र मेहरा, मुकेश पांडे, जिला पंचायत सदस्य सोनू फर्त्याल, रमेश खनायत, राजेंद्र राम, सुनील मेहरा, राजेंद्र नेगी, कुलदीप, चन्दन देव खनायत, दीपक जोशी, महेश नैनवाल, चन्दन सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!