🔳नैनीपुल क्षेत्र में कोसी नदी पर स्थित है झूलापुल
🔳एक दर्जन से अधिक गांवों के बाशिंदे व स्कूली बच्चे करते हैं आवाजाही
🔳पुल पर लगे सीमेंट के स्लैब हो चुके क्षतिग्रस्त
🔳ग्रामीणों ने उठाई झूलापुल की मरम्मत की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से एक दर्जन से भी अधिक गांवों को जोड़ने के लिए कोसी नदी पर बने झूला पुल पर दुर्घटना का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। पुल पर आवाजाही को बने रैप पर लगी सीमेंट की स्लैब क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। ग्रामीण व स्कूली बच्चे जान जोखिम में डाल आवाजाही को मजबूर हो चुके हैं। बावजूद सुध नहीं ली जा रही। क्षेत्रवासियों ने पुल की मरम्मत को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठाई है।
हाइवे पर स्थित नैनीपुल बाजार क्षेत्र से सैंज, सरना, डोबा, रैंगल, डटवाल गांव, पतलिया, सिद्धपुर, जूड़कफून, ढाट समेत एक दर्जन से भी अधिक गांवों के सैकड़ों बाशिंदे कोसी नदी पर बनी झूला पुल से आवाजाही करते हैं। हाइवे से सटे कूल, चोपड़ा, नैनीपुल व आसपास के गांवों के नौनिहालों भी इसी पुल से रैंगल गांव स्थित जीआइसी में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं। किसान भी झूला पुल से ही उपज को हाइवे तक पहुंचाते हैं पर पिछले लंबे समय से महत्वपूर्ण झूला पुल बदहाली पर आंसू बहा रहा है। पूल पर आवाजाही को लगाए गए सीमेंट के स्लैब जगह जगह क्षतिग्रस्त हो चुके हैं। स्लैब के टूटने से आवाजाही खतरनाक होती जा रही हो। पुल के अस्तित्व पर भी खतरा मंडरा रहा है। रात के वक्त आवाजाही ज्ञेय में जोखिम कई गुना बढ़ जा रहा है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि कुबेर सिंह जीना, पंकज सिंह नेगी, धर्म सिंह, सुरेश सिंह, बालमुकुंद जीना, नवीन तिवारी आदि ने पुल की मरम्मत किए जाने की मांग उठाई है। ताकी समय रहते लगातार बढ़ रहे खतरे को टाला जा सके।




