🔳किसान, स्कूली नौनिहाल व गांव के बाशिंदे करते थे आवाजाही
🔳रास्तों की सुध न लिए जाने से खत्म होता जा रहा अस्तित्व
🔳मजबूरी में जान जोखिम में डाल बड़ी बड़ी झाड़ियां व बदहाल रास्तों से करते हैं आवाजाही
🔳रास्तों की खस्ताहालत से ग्रामीणों में नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

सूदूर गांवो में आवाजाही को बने पैदल रास्तों की सुध न लिए जाने से रास्तों का आस्तित्व समाप्त होने के कगार पर पहुंच गया है। खस्ताहाल हालत में पहुंच चुके रास्तों पर बड़ी बड़ी झाड़ियां राह रोक रही है। आवाजाही खत्म होने से रास्ते विरान हो चुके हैं जबकि पहले इन पैदल रास्तों पर खूब चहल पहल हुआ करती थी। किसान रास्तों से खेत तथा बच्चे स्कूल को आवाजाही करते थे पर आज अनदेखी का शिकार हो चुके गांवों के रास्ते बदहाल हो चुके हैं।
गांवो में पैदल रास्तों का आज भी काफी महत्व है पर लगातार अनदेखी होने से रास्तों का आस्तित्व समाप्त होते जा रहा है। गांवो के पैदल रास्तों की बदहाली से लोग रास्तों का इस्तेमाल करने से कतराने लगे हैं। कुछ ऐसी ही हकीकत बयां कर रही है समीपवर्ती चापड़ गांव से कमान, पातली तथा बचौडी गांव को जोड़ने वाला पैदल मार्ग। कभी इस रास्ते का इस्तेमाल कास्तकार खेतों तक पहुंचने तथा स्कूली बच्चे विद्यालय को आवाजाही के लिए करते। दूसरे गांवों के बाशिंदे भी इसी पैदल रास्ते से चापड़ गांव पहुंचते। तमाम शादी बारात भी इसी मार्ग से आवाजाही करती पर आज महत्वपूर्ण रास्ते विरान हो चुके हैं। जिम्मेदारों के सुध न लिए जाने से रास्ते बदहाली का दंश झेल रहे हैं। बड़ी बड़ी झाड़ियां रास्ता रोके हुए हैं। मजबूरी में गांवो के बाशिंदे बामुश्किल आवाजाही कर रहे हैं। बड़ी बड़ी झाड़ियों से जंगली जानवरों का खतरा भी बढ़ता ही जा रहा है। स्थानीय शम्भू दत्त जोशी के अनुसार रास्ते के बदहाल होने से कई किमी दूरी तय कर आवाजाही करनी पड़ रही है। राम सिंह नेगी, दीवान सिंह, दीपक जोशी, राजेंद्र सिंह, महेंद्र सिंह, पान सिंह नेगी, पूरन सिंह बिष्ट, मदन सिंह, हरीश राणा, भुवन सिंह, नारायण सिंह, देवी दत्त जोशी, नीमा, उमा, कमला, लक्ष्मी, पार्वती, प्रेमा, बबीता, आंचल, भावना आदि ने गांव के महत्वपूर्ण रास्तों को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!