🔳लगातार चौपट होती खेती बचाने को ग्रामीणों ने बढ़ाए कदम
🔳खेती चौपट होने से बिगड़ने लगी है आर्थिक स्थिति
🔳खेत हो चुके बंजर गांव होने लगे वीरान
🔳सिरसा गांव में होगी फसल सुरक्षा समिति की अहम बैठक
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

गांवो में आय का एकमात्र जरिया खेतीबाड़ी चौपट होने से अब धरतीपुत्रों ने खेतीबाड़ी बचाने को खुद ही कदम बढ़ाने का मन बना लिया है। रामगढ़ ब्लॉक के सिरसा गांव में बंदरों के आंतक को रोकने, जंगली जानवरों से खेती बचाने तथा गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने समेत कई अहम बिंदुओं पर फसल सुरक्षा समिति का गठन करने की तैयारी कर ली गई। तीन मार्च को बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
गांवो में लगातार खेती-बाड़ी चौपट होती जा रही है। जिस कारण किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। बंदर उपज को चौपट कर दे रहे हैं तो वहीं जंगली सूअर भी खेतो को रौंद दे रहे हैं। बची कुची कसर आवारा गौवंशीय पशु पूरी कर दे रहे है। किसान लगातार चौपट होती खेती बचाने को ठोस उपाय किए जाने की मांग उठा रहे हैं बावजूद सुनवाई नहीं हो रही। ऐसे में किसानों का खेतीबाड़ी से मोहभंग होता जा रहा है। बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के तमाम गांवों में तो खेतीबाड़ी चौपट हो जाने से खेत बंजर हो चुके हैं। आय का साधन न होने गांव के बाशिंदे गांव छोड़ पलायन करने तक को मजबूर हो चुके हैं। पशुपालन भी चौपट होने के कगार पर पहुंच चुका है। खेती बचाने को रामगढ़ ब्लॉक के किसानों ने अब खुद ही कदम आगे बढ़ाने का मन बना लिया है‌। किसानों ने अब गांव में फसल सुरक्षा समिति का गठन करने की तैयारी भी कर ली है। आगामी तीन मार्च को होने वाली बैठक में अहम मुद्दों पर चर्चा के बाद आगामी रणनीति तैयार की जाएगी। समिति का मुख्य उद्देश्य बंदरो के बढ़ते आंतक को रोकना, जंगली जानवरों से खेती बचाना तथा गोवंशीय पशुओं को आवारा छोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई समेत कई अन्य बिंदुओं पर कार्य करना है। ग्राम प्रधान सिरसा इंदु जीना के अनुसार बैठक में ग्राम पंचायत के समीप किसान व पशुपालक तथा ग्रामीण मौजूद रहेंगे। सभी बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा कर खेती बचाने को कार्य किया जाएगा।

error: Content is protected !!