🔳समिति सदस्यों को सौंपी गई अहम जिम्मेदारियां
🔳4 को अखंड रामायण पाठ व 5 मार्च को लगेगा भंडारा
🔳आयोजन समिति ने किया क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना क्षेत्र में स्थित ऐड़ी देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई है। थुवा के जंगल में बने ऐतिहासिक मंदिर में 4 को अखंड रामायण पाठ व 5 मार्च को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति अध्यक्ष दीवान सिंह ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर गरमपानी खैरना क्षेत्र में स्थित ऐड़ी देवता मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान की तैयारियां तेज हो गई है। थुवा के जंगल में बने ऐतिहासिक मंदिर में 4 को अखंड रामायण पाठ व 5 मार्च को भंडारा लगेगा। आयोजन समिति अध्यक्ष दीवान सिंह ने क्षेत्रवासियों से धार्मिक अनुष्ठान में बढ़-चढ़कर भागीदारी कर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। समिति अध्यक्ष दीवान सिंह बिष्ट के अनुसार कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप दिया जा रहा है। समिति अध्यक्ष ने क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है।

error: Content is protected !!