🔳लगातार मामले उठने पर पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष ने जताई नाराजगी
🔳विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करने की कही बात
🔳महत्वाकांक्षी योजना में लापरवाही पर होगी कार्रवाई
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में जल जीवन मिशन योजना के कार्यो में लगातार अनियमितताएं सामने आने पर पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष दिनेश आर्या ने मामले को गंभीरता से ले लिया है। गांवो में योजना के कार्यों में बरती जा रही लापरवाही पर विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक निर्धारित कर दी है। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या के अनुसार गांव के बाशिंदों को योजना से शत प्रतिशत लाभान्वित करने को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। साफ कहा की लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं होगी।
मंगलवार को पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष (दर्जा राज्यमंत्री) दिनेश आर्या बेतालघाट ब्लॉक के आमबाडी गांव स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंचे। मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में हिस्सा लिया। मंहत भगवान गिरी से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की। दर्जा राज्यमंत्री दिनेश ने बेतालघाट व रामगढ़ ब्लॉक के गांवों में केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना में लगातार उठ रहे सवालों पर नाराजगी व्यक्त की। पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा की जल जीवन मिशन योजना से सूदूर गांवों के बाशिंदों को लाभान्वित किया जाना है। योजना के कार्यो में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बताया की समीक्षा के लिए अधिकारियों के साथ बैठक प्रस्तावित कर दी गई है। साफ कहा की लापरवाही पर कार्रवाई भी की जाएगी। इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दलिप बोहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष गोपाल जैडा़ आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!