🔳अनदेखी की आंशका जता उठाई जांच की मांग
🔳पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य ने पुलिस को दी सूचना
🔳बगैर सूचना पंचायत भवन में रहने पर व्यक्त की नाराजगी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के धारी गांव के पंचायत भवन में शाम के समय अनजान लोगों की आवाजाही से गांव के बाशिंदे सख्ते में है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह ने अनजान लोगों की आवाजाही होने से अनहोनी का अंदेशा जताया है। मामले की सूचना पुलिस को भेज जानकारी जुटाने की मांग उठाई है। पूर्व बीडीसी के अनुसार पंचायत भवन में रहने वाले लोगों से संबंधित कोई भी सूचना गांव के लोगों तक को नहीं है।
बेतालघाट – भुजान मोटर मार्ग पर स्थित धारी गांव के पंचायत भवन में पिछले कई दिनों से अनजान लोगों की आवाजाही बढ़ गई है। दिन ढलने के साथ ही कुछ अनजान लोग पंचायत भवन में देखें जा रहे हैं। सुबह से शाम तक पंचायत भवन में कोई भी नहीं रहता पर अंधेरा होने के साथ पंचायत भवन में आवाजाही बढ़ जा रही है। पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य नंदन सिंह जंतवाल के अनुसार कई दिनों से पंचायत भवन में गतिविधियों देखी जा रही है। अनजान लोगों के देखे जाने से अनहोनी की आंशका भी बढ़ने लगी है। पूर्व बीडीसी ने पुलिस को भी मामले की सूचना भेज जानकारी जुटाने की मांग उठाई है। बगैर सत्यापन रहने पर कार्रवाई किए जाने पर जोर दिया है।




