🔳सुयालबाड़ी स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में लगा विशेष शिविर
🔳आसपास के गांवों से पहुंचे कास्तकारों ने अपनाई प्रक्रिया
🔳विभागीय अधिकारियों ने की तीस से ज्यादा किसानों के दस्तावेजों की जांच
🔳विभागीय अधिकारियों ने किया समय पर ई केवाईसी कराने का आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर सुयालबाड़ी स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में किसानों की ई केवाईसी करवाने के लिए विशेष शिविर लगा। आसपास के गांवों से पहुंचे किसानों की ई-केवाईसी की गई। विभागीय अधिकारियों ने किसानों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ई-केवाईसी कराने का आह्वान किया। सहायक कृषि अधिकारी पान सिंह मेहता ने कई अहम जानकारियां भी दी।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से लाभान्वित किसानों की ई केवाईसी को सुयालबाड़ी स्थित कृषि विभाग के कार्यालय में आसपास के गांवों से तीस से भी अधिक कास्तकार पहुंचे। विभागीय अधिकारियों ने सभी आवश्यक दस्तावेजों की जांच के बाद ई केवाईसी की प्रक्रिया शुरु की। विभागीय अधिकारियों ने कहा की किसान सम्मान निधि का लेने वाले सभी किसानों को ई-केवाईसी कराना आवश्यक है। लापरवाही पर किसान योजना से वंचित भी हो जाते है‌ समय पर प्रक्रिया अपनाए जाने से बाद में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ता और आसानी से योजना का लाभ मिलता है। विशेष शिविर के माध्यम से ई केवाईसी करवाने का कार्य किया जा रहा है। ई-केवाईसी के बाद ही किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ मिल सकता है। सहायक कृषि विकास अधिकारी पान सिंह मेहता ने ई-केवाईसी को महत्वपूर्ण कागजातों की जानकारी दी। बाद में किसानों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का आह्वान भी किया गया। शिविर में पहुंचे करीब तीस से ज्यादा किसानों की ई। केवाईसी की प्रक्रिया की गई। आसपास के सुयालखेत, ढोकाने, सुयालबाड़ी, सिरसा, नैनीपुल, बसगांव आदि गांवों से किसान कृषि विकास के कार्यालय पहुंचे। शिविर में विकास खंड प्रभारी नरेन्द्र रौतेला, तृप्ति पांडे आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!