🔳हाइवे से सटे सूरी गडस्यारी गांव में हुई एक दिवसीय गोष्ठी
🔳पशुपालकों व किसानों को दी गई कई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳कृर्षि व पशु वैज्ञानिकों ने बताए उन्नत खेती व पशुपालन के गुर
🔳विभिन्न योजनाओं की जानकारी दे लाभ उठाने का किया आह्वान
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे से सटे सूरी गडस्यारी गांव में हुई एक दिवसीय कृषक गोष्ठी में किसानों को कई महत्वपूर्ण जानकारियां दी गई। बायो टैक्निकल इन्टरवेशन इन हिली डिस्ट्रिक्ट फार लोकल फार्मर परियोजना के तहत हुई गोष्ठी में आसपास के गांवों से सैकड़ों किसानों व पशुपालकों ने प्रतिभाग किया। महिला किसानों को चारा टप भी वितरित किए गए।
उत्तराखंड जैव प्रौद्योगिकी व आरोही संस्था के संयुक्त तत्वावधान में हुई गोष्ठी का शुभारंभ क्षेत्र के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि देकर किया गया । पंतनगर विश्वविद्यालय के पशु वैज्ञानिक डा. अनुपम आजाद ने बताया की पशुपालकों व किसानों के समन्वित विकास को परियोजना प्रदेश के सभी जनपदों में संचालित है। इसका मुख्य उद्देश्य पशुधन, वानिकी, कृर्षिकरण, औद्योनिकी के विषय पर जैव प्रौद्योगिकी के साथ महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराना है। डा. अनुपम ने पशुधन प्रसार, पशुओं में होने वाली जानकारी, बिमारियों से बचाव के बारे में भी बताया। पशुपालकों के साथ चर्चा कर उनकी समस्याओं का भी समाधान किया।यूसीबी की वैज्ञानिक डा. कंचन कार्की ने परिषद से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की। आरोही संस्था के अधिशासी निदेशक डा. पंकज तिवारी व डा. नारायण सिंह ने वानिकी परियोजना तथा आरोही संस्था के औद्योनिकी के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। वक्ताओं ने कहा की ऐसी कार्यशाला से गांव के लोग लाभान्वित होते हैं। समय समय पर सूदूर गांवों में भी ऐसे कार्यक्रम किए जाने की अपील की गई। कार्यक्रम के दौरान सूरी व गडस्यारी गांव के लगभग साढ़े तीन सौ महिला किसानों को पशुधन प्रसार को मिनरल मिक्चर के लिए चारा टप वितरित किए गए। इस दौरान ग्राम प्रधान गंगा देवी, सरपंच सूरी भूपाल सिंह परिहार, सरपंच गडस्यारी राजेंद्र सिंह बिष्ट, बालम सिंह मेहरा , कमला देवी , चंपा देवी, तारा सिंह परिहार, बचे सिंह, गुड्डी देवी, संजय बिष्ट, दीवान सिंह नेगी, सुन्दर लाल आदि मौजूद रहे।




