🔳 खुलेआम इकठ्ठा हो रहा सिलेंडरों का जखीरा
🔳रसोई गैस सिलेंडर तस्कर पुलिस प्रशासन पर पड़ रहे भारी
🔳 पेट्रोलियम पदार्थो व गैस सिलेंडरों की तस्करी चरम पर पहुंची
🔳तस्करों ने खुलेआम शुरु कर की होम डिलीवरी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में रसोई गैस व पैट्रोलियम पदार्थो की खुलेआम तस्करी से बड़ा खतरा मंडरा रहा है बावजूद जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। तस्करी में लिप्त तस्कर सिलेंडरों व पेट्रोलियम पदार्थों का जखीरा इकठ्ठा कर रहे जिससे कभी भी बड़ा हादसा सामने आ सकता है‌
गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में पैट्रोलियम पदार्थो व रसोई गैस सिलेंडरों की तस्करी खुलेआम जारी है। तस्कर पेट्रोलियम पदार्थों व रसोई गैस सिलेंडरों का जखीरा जमा कर तस्करी कर रहे हैं जिससे पूरे बाजार क्षेत्र पर बड़ी घटना का खतरा मंडरा रहा है बावजूद जिम्मेदार सुध नहीं ले रहे। तस्कर पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती देने पर आमादा है। वाहनों में सिलेंडर लाद ऊंची कीमतों पर होम डिलीवरी तक कर रहे हैं बावजूद सुध नहीं ली जा रही। तस्कर पुलिस प्रशासन को खुलेआम चुनौती दें रहे हैं पर जिम्मेदार अनदेखी पर आमादा है। खुलेआम हो रहे काले कारोबार पर नकेल न कसे जाने से तमाम गंभीर सवाल भी खड़े हो रहे हैं।

error: Content is protected !!