🔳श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में शिरकत कर लगाया ध्यान
🔳बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक की देश प्रदेश की सुख शांति व समृद्धि को प्रार्थना
🔳शहीद संजय के आवास पर पहुंचकर स्वजनों से की मुलाकात
🔳 शहीद की बहन को नौकरी देने का
दिलाया भरोसा
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सुप्रसिद्ध कैंची धाम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत की। स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश किया श्रीरामोत्सव कार्यक्रम के तहत भजन कीर्तन कार्यक्रम में प्रतिभाग कर मंदिर परिसर में पूजा अर्चना कर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेका। बाद में मुख्यमंत्री ने शहीद संजय सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की।

रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री निर्धारित कार्यक्रम के तहत सुप्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम का स्वागत किया। सीएम ने मंदिर परिसर में झाड़ू लगाकर स्वच्छता महाअभियान का श्रीगणेश किया। मंदिर परिसर में श्रीरामोत्सव कार्यक्रम में भी शिरकत की। विशेष पूजा अर्चना कर बाबा नीम करौली के दर पर मत्था टेक देश प्रदेश की सुख शांति को प्रार्थना की। सीएम धामी ने कहा की कैंची धाम में व्यवस्थाएं चाक चौबंद करने को रोड मैप तैयार करवाए जाने का दावा किया। कहा की लगातार बढ़ती जा रही श्रद्धालुओं की संख्या को देख हर संभव सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है। अयोध्या में रामजन्म भूमि पर रामलला के विराजमान होने को ऐतिहासिक दिन करार दिया। कहा की आगामी लोकसभा चुनाव में एक बार फिर पूरा देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को कमान सौंपेगा। सीएम ने 24 करोड़ रुपये से भी अधिक की लागत के विकास कार्यों का शिलान्यास किया। बाद में सीएम ने राजौरी सेक्टर में शहीद हुए रातीघाट निवासी संजय सिंह बिष्ट के आवास पहुंचकर स्वजनों से मुलाकात की। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट, दर्जा राज्यमंत्री दिनेश आर्या, मंदिर समिति के प्रदीप साह, डीएम वंदना, एसएसपी प्रह्लाद मीणा, एसडीएम वीसी पंत, प्रमोद कुमार सोबन सिंह, दलिप सिंह बोहरा, तारा भंडारी, नीरज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!