🔳बाइक सवार युवक व युवती भी हुए चोटील
🔳सीएचसी गरमपानी में किया गया तीनों का प्राथमिक उपचार
🔳बीच बाजार हुई दुर्घटना से मची अफरा तफरी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में बाइक की टक्कर से राहगीर घायल हो गया। बाइक सवार युवक व युवती भी चोटील हो गए। स्थानीय लोगों ने तीनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी गरमपानी पहुंचाया जहां तीनों का प्राथमिक उपचार किया गया। बीच बाजार हुई दुर्घटना से अफरा तफरी मच गई।
रविवार को निजी कंपनी में कार्यरत मुक्तेश्वर निवासी सूरज बिष्ट व गंगा बाइक यूके 04 एई 2208 में सवार होकर हल्द्वानी से बागेश्वर की ओर रवाना हुए। दोनों हाइवे पर खैरना बाजार क्षेत्र में पहुंचे ही थे की एकाएक बाइक बाजार में मोटर मैकेनिक का कार्य करने वाले हनीफ से टकरा गई। बाइक के टकराने से हनीफ जमीन पर गिर गया जबकि बाइक सवार दोनों लोग भी बाइक समेत रपट गए। बीच बाजार हुई दुर्घटना से हड़कंप मच गया। आसपास के व्यापारी मौके पर पहुंचे। निजी वाहन से तीनों को सीएचसी गरमपानी पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने तीनों का प्राथमिक उपचार किया। दुर्घटना में हनीफ के चेहरे, सूरज के हाथ व गंगा को भी चोट पहुंची है। चौकी पुलिस खैरना की टीम ने मौके पर पहुंच दुर्घटना की जानकारी जुटाई।




