🔳कड़ाके की ठंड में दूर दराज से पानी ढो रहे कर्मचारी
🔳आए दिन व्यवस्था चरमराने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी प्रभावित
🔳क्षेत्रवासियों ने आपूर्ति सुचारु करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व पुलिस चौकी में दो सप्ताह से पेयजल आपूर्ति ठप होने से परेशानी बढ़ गई है स्वास्थ्य व पुलिस कर्मी दूर दराज से पानी ढोने को मजबूर हो चुके हैं। दिन भर डूयूटी के बाद कर्मचारी कड़ाके की ठंड में पानी के लिए दूरदराज रुख कर रहे हैं।
हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना बाजार क्षेत्र में आए दिन पेयजल आपूर्ति चरमराने से क्षेत्रवासियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। बाजार क्षेत्र में चार दिनों के बाद बामुश्किल आपूर्ति सुचारु होने के बाद सीएचसी गरमपानी व चौकी खैरना परिसर में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई है। पेयजल संकट गहराने से अस्पताल में सफाई व्यवस्था भी पटरी से उतर गई है। चिकित्सकों व स्वास्थ्य कर्मियों को पानी के लिए एक किमी दूर गरमपानी स्थित राम मंदिर को रुख करना पड़ रहा है चौकी परिसर में भी आपूर्ति प्रभावित होने से पुलिस कर्मी परेशान हैं दिन भर मुस्तैदी से ड्यूटी निभाने के बाद पुलिस कर्मी कड़ाके की ठंड में पानी ढो रहे हैं। स्थानीय महेंद्र सिंह, विरेन्द्र सिंह, गोविन्द सिंह, फिरोज अहमद, मनीष तिवारी आदि ने अस्पताल व चौकी खैरना परिसर में पेयजल आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।




