🔳पुलिस प्रशासन के अधिकारियों ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा
🔳हाईवे पर रुट रहेगा डाइवर्ट, वाया रामगढ़ होते हुए पहाड़ जाएंगे वाहन
🔳कल मुख्यमंत्री कैंची धाम में करेंगे विभिन्न कार्यक्रमों का श्रीगणेश

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाईवे पर सुप्रसिद्ध कैंची धाम में कल सोमवार कल रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे। पूजा अर्चना के साथ ही श्रीरामोत्सव व विशेष स्वच्छता अभियान का श्रीगणेश होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने तैयारियों को लेकर कमर कस ली है।
रविवार को सुबह दस बजे प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सुप्रसिद्ध कैंची धाम स्थित नीम करौली आश्रम पहुंचेंगे। अयोध्या में ऐतिहासिक राम मंदिर में रामलला के विराजमान होने पर मनाए जा रहे।

श्रीरामोत्सव का शुभारंभ व मंदिर में पूजा अर्चना के बाद विशेष सफाई अभियान का भी श्रीगणेश होगा। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। एडीएम, सीडीओ, बीडीओ समेत सभी अधिकारी कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रुप देने में जुटे हैं वहीं मंदिर परिसर में भी विशेष व्यवस्थाएं बनाई गई है। यातायात को भी विशेष रणनीति तैयार की गई है। थानाध्यक्ष हरपाल सिंह के अनुसार कार्यक्रम के दौरान हाइवे पर रुट डायवर्ट रहेगा। वाहनों को वाया रामगढ़ होते हुए पहाड़ भेजा जाएगा। समुचित पुलिस कर्मियों की भी तैनाती की जाएगी। राजस्व उपनिरीक्षक शकील अहमद के अनुसार मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के तहत सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है।

error: Content is protected !!