🔳शानदार प्रदर्शन के दम पर पुष्कर बने मैन ऑफ द मैच
🔳बीडीएससी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही चैम्पियनशिप
🔳आसपास के गांवों से खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन को पहुंच रहे खेल प्रेमी
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बीडीएससी चापड़ के तत्वावधान में खेली जा रही किक्रेट चैम्पियनशिप में सूरी क्रिकेटर्स की टीम ने रोमांचक मुकाबले में छड़ा टाइगर्स की टीम को शिकस्त दे अगले चक्र में प्रवेश कर लिया। विजेता टीम के पुष्कर मैन ऑफ द मैच चुने गए।
चापड़ खेल मैदान में खेली गई किक्रेट चैम्पियनशिप में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। चौके छक्के की बरसात से प्रतियोगिता देखने पहुंच रहे दर्शक भी खूब आंनद ले रहे हैं। शनिवार को सूरी क्रिकेटर्स व छड़ा टाइगर्स की टीम के बीच मुकाबला हुआ। छड़ा की टीम ने टॉस जीतकर सूरी क्रिकेटर्स को पहले बल्लेबाजी को आमंत्रित किया। सूरी के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन के दम पर निर्धारित ओवरों में 130 रन का स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी छड़ा टाइगर्स की टीम शुरुआत से ही लड़खड़ा गई। महज 101 रन बनाकर पूरी टीम पवेलियन लौट गई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार विजेता टीम के पुष्कर को दिया गया। पुष्कर ने अपनी टीम के लिए 23 रन का योगदान दिया साथ ही गेंदबाजी में भी कमाल दिखाते हुए चार महत्वपूर्ण खिलाड़ियों को आउट कर पवेलियन की राह दिखाई। मुख्य अतिथि विजय सिंह बिष्ट ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। राहुल व विनोद राणा ने अंपायर की भूमिका निभाई। इस दौरान आयोजन समिति अध्यक्ष राजेंद्र सिंह नेगी, करन नेगी, गौरव राणा, मनीष नेगी आदि मौजूद रहे।




