🔳सूदूर उल्गौर गांव में गठित हुई वन पंचायत समिति
🔳गांव के लोगों को साथ लेकर शुरु होगा पौधरोपण महाअभियान
🔳प्रशासन की देखरेख में शांतिपूर्ण ढंग से पूरी हुई प्रक्रिया

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

बेतालघाट ब्लॉक के उल्गौर गांव में सरपंच का निर्विरोध चयन किया गया। सर्वसम्मति से माया देवी सरपंच चुनी गई। सरपंच व पंचों ने वन पंचायतों को मजबूत करने तथा वनों को बचाने के लिए एकजुटता से कार्य करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को उल्गौर गांव में वन पंचायत समिति का गठन किया गया। राजस्व उपनिरीक्षक विजय नेगी ने प्रक्रिया पूरी करवाई। सर्वसम्मति से माया देवी को सरपंच चुना गया जबकि दिनेश भट्ट, अनिल नेगी, खीम सिंह बिष्ट, रेनू रावत सतीश नैनवाल, गोपाल दत्त आदि पंच चुने गए। नवनिर्वाचित सरपंच व पंचों ने वन पंचायत को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। सरपंच माया देवी ने कहा की वनों को आग से बचाने तथा पौधरोपण को महाअभियान चलाया जाएगा। इस दौरान गांव के तमाम लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!