🔳आसपास के गांवों से अंत्येष्टि को पहुंचते हैं लोग
🔳बदहाली के कारण करना पड़ता है परेशानी का सामना
🔳व्यापारियों ने सुविधाएं उपलब्ध कराने की उठाई मांग

(((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

भुजान क्षेत्र में जीवनदायिनी कोसी व कुंजगढ़ नदी पर स्थित पवित्र श्मशान घाट की बदहाली से लोगों को तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है बावजूद कोई सुधलेवा नहीं है। अंत्येष्टि को लकड़ी लेने को भी दो किमी की दूरी तय करनी पड़ती है। स्थानीय व्यापारियों ने श्मशान घाट पर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने की पुरजोर मांग उठाई है।

शहीद बलवंत सिंह भुजान – बर्धो मोटर मार्ग पर कोसी व कुंजगढ़ नदी के तट पर स्थित शमशान घाट खस्ताहाल में पहुंच चुका है। साफ सफाई न होने से जगह जगह अधजली लकड़ियों का अंबार लगा हुआ है। आसपास के सैकड़ों गांवों से लोग अंत्येष्टि को यहां पहुंचते हैं पर व्यवस्था बदहाल होने से लोगों को फजीहत का सामना करना पड़ता है। अंत्येष्टि को लकड़ी लेने तक को करीब दो किमी दूर खैरना बाजार पहुंचना पड़ता है। वहां से लोग लकड़ी लेने को वाहन बुक कर भुजान पहुंचते हैं। जिसमें अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ता है। व्यापारी नेता कुलदीप खनायत के अनुसार कई बार घाट पर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा लकड़ी टाल स्थापित किए जाने की मांग उठाई जा चुकी है बावजूद सुध नहीं ली जा रही। अनदेखी का खामियाजा गांवों के बाशिंदों को भुगतना पड़ रहा है। आंनद सिंह नेगी, सुनील मेहरा, गजेन्द्र सिंह नेगी, बिशन जंतवाल आदि ने व्यवस्थाएं दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।

error: Content is protected !!