🔳नौनिहालों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति
🔳सेवा समिति के तत्वावधान में हुआ कार्यक्रम
🔳स्वामी विवेकानंद तपोस्थली में मनाया गया जन्मोत्सव

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर काकड़ीघाट क्षेत्र में कोसी नदी के तट पर स्थित स्वामी विवेकानंद तपोस्थली पर स्वामी विवेकानन्द जन्मोत्सव मनाया गया। स्कूली नौनीहालों को मिष्ठान वितरित कर स्वामी विवेकानंद के विषय पर विस्तार से जानकारी भी दी गई।
स्वामी विवेकानंद सेवा समिति के तत्वावधान में तपोस्थली पर स्वामी विवेकानंद के जन्मोत्सव पर विभिन्न कार्यक्रम हुए। समिति सदस्यों ने तपोस्थली के समीप ध्यान लगाया। आसपास के विद्यालयों से पहुंचे नौनिहालों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। वक्ताओं ने नौनिहालों को स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तार से जानकारी दी। मिष्ठान वितरण भी किया गया। विभिन्न प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करने वाले नौनिहालों को सम्मानित भी किया गया। समिति अध्यक्ष हरीश परिहार ने समिति से संचालित कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। तपोस्थली पर ज्ञान वृक्ष के बारे में भी बताया। इस दौरान बिशन सिंह कनवाल, तेज सिंह बिष्ट, तारा सिंह परिहार, किशन ढौंडियाल, रमेश कांडपाल, अनिल प्रकाश, प्रकाश कांडपाल आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!