🔳जीआइसी खैरना की टीम को किया परास्त
🔳सौरभ ने ठोका अर्धशतक, बने मैन ऑफ द मैच
🔳गांवो से पहुंचे खेल प्रेमियों ने किया खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बीडीएससी चापड़ क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में खेली जा रही चैम्पियनशिप में धारी क्रिकेटर्स की टीम ने विपक्षी टीम को शिकस्त दे क्वाटर फाइनल में जगह बना ली है। धारी क्रिकेटर्स के सौरभ ने अपनी टीम के लिए 55 रन के योगदान के साथ ही एक विकेट भी लिया।
चापड़ स्थित खेल मैदान पर क्रिकेट चैंपियनशिप में रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं। गुरुवार को जीआइसी खैरना व धारी क्रिकेटर्स के बीच मुकाबला खेला गया। धारी क्रिकेटर्स ने टॉस जीतकर जीआइसी खैरना की टीम को बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। बल्लेबाजी करने उतरी खैरना की टीम के खिलाड़ियों ने भी सधी हुई शुरुआत की। हिमांशु नेगी ने अपनी टीम के लिए 67 रन का योगदान दिया। टीम ने निर्धारित ओवरों में 141 रन बनाए। लक्ष्य को पीछा करने उतरी धारी क्रिकेटर्स के बल्लेबाजों ने शानदार शुरुआत की। सौरभ के आतिशी 55 रन की बदौलत धारी क्रिकेटर्स ने जीत दर्ज कर ली। सौरभ को मैन ऑफ द मैच के पुरुस्कार से नवाजा गया। धारी क्रिकेटर्स ने जीत के साथ ही क्वाटर फाइनल में भी जगह बना ली है। चैम्पियनशिप का लुत्फ उठाने रोजाना गांवों से सैकड़ों खेल प्रेमी चापड़ पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस दौरान राजेंद्र सिंह नेगी, दीपक जोशी, महेंद्र सिंह राणा, रमेश खनायत, मनीष नेगी, राम सिंह, राहुल नेगी आदि मौजूद रहे।




