🔳धारी गांव में बागबानों से जुटाई महत्वपूर्ण जानकारियां
🔳फल उत्पादन की तकनीक का भी लिया प्रशिक्षण
🔳चालीस महिला किसानों ने सीखे गुर
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
चमोली गढ़वाल से चालीस महिला किसानों के दल ने बेतालघाट ब्लॉक के फल उत्पादक धारी गांव पहुंच महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। धारी गांव के बागबानों ने फल उत्पादन में बरती जाने वाली सावधानियों, बिमारी से बचाव व नई नर्सरी तैयार करने समेत कई अहम बिंदुओं पर जानकारी दी। महिला कास्तकारों ने गांव के लोगों के साथ संस्कृति भी साझा की।
गुरुवार को चमोली से महिला किसानों का दल कोसी घाटी स्थित धारी गांव पहुंचा। धारी गांव आड़ू, पूलम व खुमानी की बंपर पैदावार के लिए विख्यात है। गांव के बागबान नर्सरी भी तैयार करते हैं। यहां के पौधे अन्य राज्यों को भी भेजे जाते हैं। एक दिवसीय कार्यक्रम के तहत गढ़वाल से पहुंची चालीस महिला किसानों के दल को यशोदा पौधालय के पीतांबर भट्ट ने कई अहम जानकारियां दी। पीतांबर भट्ट ने किसानों को क्रोमिग, नर्सरी तैयार करने, बगीचा बनाने, समुचित पानी, गड्डे की गहराई तथा पौधों की दूरी की विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के बाद गढ़वाल से पहुंची महिला किसानों ने गांव की महिलाओं के साथ संस्कृति साझा की। बाद में दल विवेकानन्द पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान हवालबाग को रवाना हो गया। इस दौरान पंकज रावत, गिरीश भट्ट, नंदा बल्लभ पांडे, पंकज भट्ट, ललित राम, गिरीश रावत, गोविन्द भट्ट आदि मौजूद रहे।




