🔳गांव के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा लाभ
🔳उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष पहुंचे कोसी घाटी
🔳भाजपा कार्यकर्ताओं व व्यापारियों ने किया जोरदार स्वागत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार कोसी घाटी पहुंचे दिनेश आर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। महिला सभागार में राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने कहा की महत्वाकांक्षी जल जीवन मिशन योजना योजना में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साफ कहा की योजना से गांव के अंतिम छोर पड़े खड़े व्यक्ति तक लाभ पहुंचाने को गंभीरता से कार्य किया जा रहा है।
बुधवार को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष दिनेश आर्या गरमपानी पहुंचे। राम मंदिर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दिनेश आर्या का स्वागत किया। महिला सभागार तक व्यापारियों ने भी राज्य मंत्री का स्वागत किया। सभागार में हुए कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश ने कहा की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही है। योजनाओं को गांव गांव पहुंचाकर लोगों को लाभान्वित करने का जिम्मा कार्यकर्ताओं पर है। राज्य मंत्री ने कहा की जल जीवन मिशन योजना में तमाम शिकायतें सामने आ रही है। साफ कहा की अनियमितता कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। योजना का समुचित लाभ मिल सके इसके लिए गंभीरता से कार्य किया जाएगा। विधायक सरिता आर्या ने कहा की दिनेश आर्या को दायित्व मिलने से कार्यकर्ताओं को सम्मान मिला है। इस दौरान मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह, नंदी खुल्बे, दलिप सिंह बोहरा, रमेश सुयाल, गजेन्द्र नेगी, गोविन्द सिंह, दीवान सिंह, मदन मेहरा, विनोद मेहरा, गोधन बर्गली, हर्ष सिंह जलाल, नरेंद्र सिंह बिष्ट, देव सिंह, हीरा सिंह, मनीष तिवारी, राजेंद्र सिंह जैडा़, निर्मला जीना, भुवन आर्या आदि मौजूद रहे।




