🔳 राज्य मंत्री ने सरकार की योजनाओं से पात्रों को लाभान्वित करने का किया आह्वान
🔳 बोले – पेयजल योजनाओं में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष बनाए जाने के बाद पहली बार बेतालघाट पहुंचे दिनेश आर्या का भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में राज्य मंत्री दिनेश आर्या ने कहा की गांवों के अंतिम छोर तक पेयजल आपूर्ति को गंभीरता से कार्य किया जाएगा। साफ कहा की जनहित से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

गुरुवार को उत्तराखंड राज्य स्तरीय पेयजल अनुश्रवण समिति उपाध्यक्ष दिनेश आर्या बेतालघाट पहुंचे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने राज्य मंत्री दिनेश आर्या का स्वागत किया। बाजार क्षेत्र में व्यापारियों ने राज्य मंत्री का स्वागत किया। सरस्वती शिशु मंदिर सभागार में हुए कार्यक्रम में राज्य मंत्री दिनेश ने कहा की सरकार तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित कर रही हैं। योजनाओं से गांवों के बाशिंदों को लाभांवित करना कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। राज्य मंत्री ने कहा की पेयजल योजनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान विधायक सरिता आर्या, मंडल अध्यक्ष नंदी खुल्बे, दलिप सिंह बोहरा, प्रताप बोहरा ,दयाल दरमाल, तारा भंडारी , विजय कुमार दीवानी राम आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!