🔳उपजिलाधिकारी को सौंपा हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन
🔳लंबी दूरी व लोगों को हो रही परेशानी का दिया हवाला
🔳श्मशान घाट के समीप लकड़ी टाल स्थापित करने की उठाई मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

उत्तरवाहिनी शिप्रा व कोसी नदी के संगम तट पर स्थित श्मशान घाट क्षेत्र में लकड़ी टाल स्थापित किए जाने को लेकर व्यापारी लामबंद हो गए हैं। व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी कोश्या कुटोली को हस्ताक्षरयुक्त ज्ञापन सौंप लकड़ी टाल श्मशान घाट के समीप स्थापित किए जाने की पुरजोर मांग उठा बताया है कि शमशान घाट से टाल की दूरी अधिक होने से अंत्येष्टि को पहुंचने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सोमवार को प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह बिष्ट की अगुवाई में व्यापारी नेताओं ने उपजिलाधिकारी विपिन चंद्र पंत को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बताया कि खैरना क्षेत्र में कोसी व शिप्रा नदी के तट पर स्थित श्मशान घाट क्षेत्र में लगभग सौ से भी ज्यादा गांवों के लोग अंत्येष्टि को पहुंचते हैं‌ पर घाट से टाल करीब पांच सौ मीटर दूर है। ऐसे में लकड़ी लाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वाहन के जरिए टाल से लकड़ी घाट तक पहुंचानी पड़ती है‌ जिसमें पांच सौ रुपये का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ता है जिस कारण लोग परेशान रहते हैं। व्यापारियों ने बताया कि संगम तट पर ही काफी स्थान खाली पड़ा है जिसमें आसानी से लकड़ी टाल स्थापित किया जा सकता है। व्यापारियों ने जनहित को ध्यान में रख बाजार में स्थित लकड़ी टाल को संगम तट पर स्थापित किए जाने की मांग उठाई। इस दौरान नगर अध्यक्ष गजेंद्र सिंह नेगी, महामंत्री गोविंद सिंह नेगी, महेंद्र सिंह बिष्ट, मनीष तिवारी, फिरोज अहमद, दीवान सिंह बिष्ट, राकेश जलाल, मनोज नैनवाल, संजय सिंह, कुलदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

error: Content is protected !!