🔳सोमवारी मंदिर में कार्यक्रम को लेकर हुआ मंथन
🔳कार्यकर्ताओं को सौपी गई अहम जिम्मेदारी
🔳महिलाएं पारंपरिक परिधानों में बांटेगी अक्षत
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अयोध्या से पूजित अक्षत खैरना पहुंच गए हैं । भाजपा कार्यकर्ता अक्षत वितरण व निमंत्रण पत्र वितरण का कार्य करेंगे। सोमवारी मंदिर से 51 गांवों में अक्षत वितरण का कार्य शुरु होगा। महिलाएं पारंपरिक परिधानों में अक्षत वितरण का कार्य करेंगी।
जीवनदायिनी शिप्रा व कोसी नदी के तट पर स्थित सोमवारी आश्रम में अयोध्या से पूजित अक्षत पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ता ने गांवों में अक्षत वितरण की रणनीति पर मंथन किया।महिला मोर्चा पदाधिकारियों ने पारंपरिक परिधानों में अक्षत के पैकेट तैयार करने का कार्य शुरु कर दिया है। भाजपा मंडल अध्यक्ष सोबन सिंह के अनुसार आसपास की 51 ग्राम पंचायतों में पूजित अक्षत वितरण का कार्य किया जाएगा। सभी पदाधिकारीयों व कार्यकर्ताओं को बकायदा जिम्मेदारी भी सौंप दी गई है। कहा की अयोध्या में 22 जनवरी को राम मन्दिर प्राण प्रतिष्ठा होगी। भगवान राम विराजमान होंगे। लोगों से 22 जनवरी के दिन दीपावली मनाने की अपील की। इस दौरान दीवान सिंह, गोधन सिंह, दिनेश पांडे, रेखा बिष्ट, तुलसी मेहरा,मदन मोहन कैड़ा, चंपा देवी, हंसी देवी, हेमा देवी, जानकी देवी, रमा बिष्ट, पूजा मेहरा, कविता देवी, पूरन दास आदि मौजूद रहे।




