🔳देशभर के हज़ारों खिलाड़ी करेंगे प्रतिभाग
🔳 पणजी में दस जनवरी से शुरु होगी चैंपियनशिप
🔳 पूर्व में भी कई पदक जीत राज्य का नाम आगे बढ़ा चुकी है प्रीति गोस्वामी

((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पैरालंपिक कमेटी इंडिया के तत्वावधान में गोवा की राजधानी पणजी में होने जा रहे 22वें राष्ट्रीय पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में समीपवर्ती पाखुड़ा निवासी एडवोकेट प्रीति गोस्वामी उत्तराखण्ड राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगी। उत्तराखण्ड राज्य से गोवा जाने वाली 16 सदस्यीय टीम में प्रीति का चयन शॉट पुट थ्रो स्पर्धा में किया गया है। प्रतियोगिता का उद्घाटन दस जनवरी को गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत करेंगे।
प्रीती गोस्वामी नैनीताल हाई कोर्ट में एडवोकेट हैं।वर्तमान में खेल के साथ साथ महिला सशक्तिकरण की परिकल्पना को साकार कर महिलाओं को खेलों एवं मार्शल आर्ट के प्रति जागरुक कर रही हैं। प्रीति पूर्व में तैराकी सहित कई अन्य खेलों में पदक जीतकर राज्य का नाम रोशन कर चुकी हैं। वह जूजित्सु मार्शल आर्ट की भी कुशल खिलाड़ी हैं । उत्तराखण्ड सरकार ने प्रीति को 2023 में दक्ष दिव्यांग खिलाड़ी के रूप उत्तराखण्ड राज्य दिव्यांग खिलाड़ी अवार्ड से भी मुख्यमन्त्री द्वारा सम्मानित किया है। इसके साथ ही प्रीति को फ़िक्की फ़्लो अवार्ड एवं खेलों महाकुंभ में 3 स्वर्ण पदक अपने नाम करा चुकी हैं। प्रीति के पिता गणेश गिरी गोस्वामी सेना से अवकाश प्राप्त कर्नल है जबकि भाई सेना में ब्रिगेडियर हैं। 22वें नेशनल पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में प्रीति का चयन 16 सदस्यीय उत्तराखण्ड राज्य की टीम में हुआ है। प्रीति की इस उपलब्धि पर विभिन्न राजनीतिक, गैर-राजनीतिक, व्यापारिक समेत विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने खुशी व्यक्त की है।

error: Content is protected !!