🔳बेतालघाट ब्लॉक के अस्पताल कर रहे दस डाक्टरों का इंतजार
🔳चिकित्सकों के पीजी डिप्लोमा के लिए जाने से अस्पताल हुए विरान
🔳चिकित्सकों के न होने एएनएम संभाल रही व्यवस्था
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))

पहाड़ों में स्वास्थ्य सुविधाएं राम भरोसे हैं। कहीं सुविधाओं का अकाल है तो कहीं चिकित्सकों का अभाव। ऐसे में गांवो के बाशिंदों को स्वास्थ्य सेवाओं के लिए मिलों का सफर तय करना मजबूरी बन चुका है। बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में स्थित अस्पताल चिकित्सकों के पीजी का डिप्लोमा को जाने से विरान हो गए हैं। अस्पतालों में जिम्मा एएनएम संभाल रही हैं।
बेतालघाट ब्लॉक के गांवों में लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को स्वास्थ्य केंद्र तो स्थापित किए गए हैं बावजूद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ नहीं मिल रहा। ऐसे में गांव के बाशिंदे हल्द्वानी, काशीपुर, रामनगर, दिल्ली आदि क्षेत्रों को रुख करने को मजबूर हो चुके हैं। अस्पतालों पर अब नया संकट गहरा गया है। सीएचसी बेतालघाट से तीन,गरमपानी एक, सूखा गांव स्थित स्वास्थ्य केंद्र से एक, धनियाकोट तथा सिमलखा अस्पताल में भी तैनात एक एक चिकित्सक विशेषज्ञ चिकित्सक की डिग्री लेने रवाना हो गए हैं जिससे अस्पताल खाली हो चुके हैं। ऐसे में स्वास्थ्य सुविधाओं का जिम्मा एएनएम संभाले है। चिकित्सा प्रभारी डा.सतीश पंत के अनुसार चिकित्सकों के तीन वर्ष के स्नाकोत्तर की डिग्री के लिए जाने से खाली पड़े अस्पतालों में व्यवस्था पर चिकित्सक भेज व्यवस्था सुचारु की जा रही है। प्रयास किया जा रहा है की लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का लाभ मिल सके।

error: Content is protected !!