🔳क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति ठप होने से गहराया संकट
🔳कड़ाके की ठंड में हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूत सैकड़ों परिवार
🔳क्षेत्रवासियों ने उठाई आपूर्ति सुचारु करने की मांग
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
अल्मोड़ा हल्द्वानी हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना में पेयजल पेयजल आपूर्ति ठप होने से हाहाकार मच गया है। कड़ाके की ठंड में क्षेत्र के बाशिंदे हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर हैं। पेयजल आपूर्ति लड़खड़ाने से लोगों को तमाम परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने आपूर्ति सुचारु किए जाने की मांग उठाई है।
हाइवे पर स्थित गरमपानी खैरना क्षेत्र में आए दिन पेयजल व्यवस्था चरमराने से स्थानीय लोग परेशान है। बीते चार दिनों से अब एक बार फिर आपूर्ति ठप हो गई है। जिस कारण स्थानीय लोगों को बाजार क्षेत्र में लगे हैंडपंप से बर्तनों को सिर पर रख पानी घर तक पहुंचाना मजबूरी बन चुका है। सुबह शाम हैंडपंप पर भीड़ उमड़ रही है। आए दिन पेयजल आपूर्ति बाधित होने से लोगों में गहरी नाराजगी है। व्यापार मंडल अध्यक्ष गजेंद्र नेगी ने आरोप लगाया की सर्दियों में भी लोगों को पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। होटल व्यवसाय से जुड़े व्यापारी भी दिक्कतों का सामना करने को मजबूर हो चुके हैं बावजूद व्यवस्था में सुधार कोई ठोस उपाय नहीं किए जा रहे। व्यापारियों ने क्षेत्र की पेयजल आपूर्ति को दुरुस्त किए जाने की मांग उठाई है।




