🔳केंद्रीय मंत्री ने संबंधित विभाग के निदेशक को भेजा पत्र
🔳जनहित को ध्यान में रख आवश्यक कार्रवाई के दिए निर्देश
🔳चिकित्सालय के अस्तित्व में आने से सैकड़ों परिवार होगें लाभान्वित
((( टीम तीखी नजर की रिपोर्ट)))
बेतालघाट ब्लॉक के बारगल गांव में राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय की कवायद तेज हो गई है। केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट ने आयुर्वेदिक विभाग के निदेशक को गांव में चिकित्सालय स्थापित किए जाने को आवश्यक कार्यवाही शुरु करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री ने जनहित को देखते हुए चिकित्सालय को जरुरी बताया है।
ब्लॉक के बारगल ग्राम पंचायत में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना को लंबे समय से मांग उठती रही है। भाजपा नेता दामोदर जोशी भी पिछले काफी समय से गांव में चिकित्सालय की मांग को लेकर जोर देते रहे। बीते दिनों दामोदर जोशी ने केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट भट्ट से मुलाकात कर बारगल गांव में चिकित्सालय की मांग दोहराई। केंद्रीय मंत्री को बताया की तमाम गांवों के मध्य में स्थित बारगल गांव में यदि आयुर्वेदिक चिकित्सालय स्थापित किया जाए तो सैकड़ों गांव के बाशिंदों को लाभ मिलेगा। केंद्रीय मंत्री ने भी मामले को गंभीरता से ले सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। केंद्रीय रक्षा व पर्यटन राज्य मंत्री अजय भट्ट ने संबंधित विभाग के निदेशक को पत्र भेजकर बारगल गांव में आयुर्वेदिक चिकित्सालय की स्थापना को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। कहां है की सैकड़ों परिवारों के हित को ध्यान में रख चिकित्सालय की स्थापना के कार्य में तेजी लाई जाए। गांव में अस्पताल स्थापित किए जाने को लेकर केंद्रीय मंत्री के गंभीरता बरतने पर क्षेत्रवासियों ने खुशी व्यक्त की है।




